सीवान, मार्च 14 -- सीवान, निसं। बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के लिए तैयार वर्तमान ड्राफ्ट को लेकर भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ, बिहार के प्रदेश प्रवक्ता प्रफुल्ल राज पांडेय ने गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा नियमावली राज्य के हजारों शोधार्थियों और पीएचडी अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं करती है। यदि वर्षों तक कठिन परिश्रम कर शोध कार्य करने वाले युवाओं को बहाली प्रक्रिया में उचित महत्व नहीं दिया गया, तो इसका सीधा असर राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था और शैक्षणिक गुणवत्ता पर पड़ेगा।प्रफुल्ल राज पांडेय ने कहा कि बिहार जैसे राज्य में उच्च शिक्षा और शोध को सशक्त बनाने के लिए बहाली प्रक्रिया में केवल औपचारिक योग्यता नहीं, बल्कि शोध आधारित उपलब्धियों को भी समुचित महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली में पीएचड...