चतरा, फरवरी 8 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। सरकार द्वारा लाया गया यूजीसी कानून के सम्मान में प्रखंड के मयूरहंड स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में रविवार को महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्जन दांगी व संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक ने किया। बताया गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शिक्षा जगत की कई वरिष्ठ वक्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का मुख्य केंद्र उच्च शिक्षा में सुधार और यूजीसी की अब तक की उपलब्धियों पर चर्चा करना रहा। समारोह में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में यूजीसी की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि बदलती त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.