हल्द्वानी, मई 18 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित एडुकॉन सम्मेलन में उच्च शिक्षा, रोजगार क्षमता और उद्योग के अकादमिक समन्वय पर मंथन हुआ। संचालन 'केवल यू' के संस्थापक डॉ. गौतम पंत ने किया। सम्मेलन में शिक्षकों ने विद्यार्थियों की कमजोर बुनियादी समझ, रोजगार बाजार के अनुरूप कौशल की कमी और फैकल्टी पर बढ़ते कार्यभार को प्रमुख चुनौती बताया। वक्ताओं ने फैकल्टी विकास कार्यक्रम, प्रभाव आधारित मूल्यांकन प्रणाली और उद्योग जगत से बेहतर जुड़ाव की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सस्टेनेबिलिटी क्षेत्र की संस्था रीकंस्ट्रक्ट, इवेंट मैनेजमेंट संस्था आर्टिजन्स और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। आईटी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन मिश्रा ने कहा कि उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच नियमित सहयोग से विद...