रांची, जून 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। देश से क्षय रोग (टीबी) के उन्मूलन के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 'टीबी मुक्त भारत-100 दिवसीय विशेष अभियान' चला रहा है। इस संबंध में देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को पत्र जारी कर अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से परिसर में टीबी जागरुकता अभियान चलाने, निबंध, पोस्टर, भाषण व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करने, विद्यार्थियों को टीबी के प्रति संवेदनशील बनाने, निक्षय प्रतिज्ञा दिलाने और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरुकता संदेश प्रसारित करने को कहा है। इसके साथ ही निक्षय मित्र के रूप में पंजीकरण कर टीबी मरीजों के सहयोग और जागरुकता गतिविधियों में योगदान देने का भी आह्वान किया गया है। प्रत...