उच्च शिक्षण संस्थानों में आज से चलेगा न्यू वोटर्स जागरुकता अभियान
रांची, अगस्त 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालय, बीआईटी सिंदरी, सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों सहित सभी राजकीय इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों को पात्र युवाओं का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक सुधीर बाड़ा ने मंगलवार को उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र जारी किया। विभाग ने भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत 5 अगस्त से 4 सितंबर, तक पात्र भारतीय युवाओं के मतदाता पंजीकरण के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। यह भी पढ़ें- Godda News: 5 अगस्त को होगा मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन, बीएलओ व पर्यवेक्षकों को दिया गया विशेष प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.