फरीदाबाद, जुलाई 3 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा।उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को अब मानसिक रूप से भी सुदृढ़ और उन्हें अच्छा-बुरा पहचान करने के बारे सिखाया जाएगा। इसके लिए कॉलेज के सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे पूर्व मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इसे मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग ऑफ स्टूडेंट्स कार्यक्रम नाम दिया गया है। फरीदाबाद से चार प्रोफेसर का चयन किया गया है। यह सभी मनोविज्ञान के प्रोफेसर है। चयनित होने वालों में पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय से प्रोमिला काजल, खेड़ी गुजरान से तनुश्री दहिया, तिगांव कॉलेज से संध्या सूद और बल्लभगढ़ कॉलेज से सपना सचदेवा नैयर को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। यह मास्टर ट्रेनर अन्य प्रोफेसर को प्रशिक्षित करें...