मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। महिलाओं एवं बच्चियों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम को लेकर मुंगेर पुलिस द्वारा बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय, बांक में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और अभिभावकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना तथा अपराध की स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को अभया ब्रिगेड की कार्यप्रणाली और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।पुलिस अधिकारियों ने 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन) तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) के सही उपयोग के बारे में बत...