हाजीपुर, फरवरी 18 -- गोरौल,संवाद सूत्र। प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में भारत स्काउट एवं गाइड के प्रवेश व प्रथम सोपान का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी जयकृष्ण पाठक ने भारत स्काउट एवं गाइड का झंडा लहराकर प्रशिक्षण की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देने से हुआ। तत्पश्चात भारत स्काउट एवं गाइड का झंडा फहराया गया और झंडा गीत गाये गए। भारत स्काउट गाइड झंडा ऊंचा सदा रहेगा....। जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली के निर्देशानुसार उच्च विद्यालय बेलवरघाट में 17 फरवरी से 20 फरवरी तक शिविर आयोजित है। इस अवसर पर रोवर स्काउट लीडर उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग छात्र-छात्राओं के क्रियाशीलन का अनिवार्य अंग है। यह जीवन जीने की कला सिखाता है। इस प्रशिक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.