बांका, मई 22 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़रिया में घटिया भवन निर्माण कार्य देख ग्रामीणों ने रोष व्यक्त की है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में प्रायोगिक के लिए तीन कमरे का भवन निर्माण हो रहा है। जिसमें भारी अनियमिताएं बरती जा रही है। बताया कि जिस इमारत की नींव ही कमजोर होगा वह भवन कैसे भूकंप-रोधी भवन निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। सरकार द्वारा भूकंप-रोधी भवन निर्माण कार्य की जगह घटिया निर्माण कर सरकारी राशि की लूट खसोट जारी है। बताया कि निर्माण कार्य मानक पर नहीं हो रहा है। घटिया ईंट, कंक्रीट का इस्तेमाल तो हो रहा है। भवन निर्माण कार्य के फॉउंडेशन वर्क में काफी अनियमितता देख ग्रामीणों में नाराजगी व्यक्त कर गुणवत्तापूर्ण काम करने की जिम्मेदार से मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि ...