जामताड़ा, जून 24 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि।जामताड़ा प्रखंड के उच्च विद्यालय धोबना में लंबे समय से बनी शिक्षकों की कमी को दूर करते हुए तीन नए शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को नई मजबूती मिलने के साथ छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। नियुक्त शिक्षकों में हिंदी विषय के लिए गौतम दत्ता, जीवविज्ञान (बायोलॉजी) के लिए धनमुनि सोरेन तथा कंप्यूटर विषय के लिए फिरोज अंसारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- चयनित 262 अभ्यर्थियों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्रशिक्षकों की नियुक्ति का समारोह इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नव नियुक्त शिक्षकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होने कहा कि विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी...