हाजीपुर, मई 27 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र पीएम श्री राजकीयकृत उच्च विद्यालय गोरौल में सोमवार को 32 बिहार बटालियन एनसीसी, मुज़फ्फरपुर की ओर से संचालित एनसीसी इकाई का प्रथम स्थापना दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में आज ही के दिन 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुज़फ्फरपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कमल किशोर मिश्रा ने विद्यालय में विधिवत रूप से एनसीसी इकाई की स्थापना की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ कैडेट अनिशा कुमारी, निकिता कुमारी एवं प्रियंका कुमारी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं सभी कैडेटों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा परिसर एकता और अनुशासन के नारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- गोरौल हाईस्कूल में एनसीसी का प्रथम स्थापना दिवस मनायाकार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य ...