भभुआ, फरवरी 26 -- छात्राओं को आत्मरक्षा का मिलेगा सशक्त कवच, प्रतिदिन डेढ़ घंटे होगी ट्रेनिंग चयनित छात्राएं बनेंगी प्रशिक्षक, 66 दिन तक करेंगी मार्शल आर्ट का अभ्यास (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर कैमूर जिले के उच्च विद्यालयों में छात्राओं के तृतीय चरण का 24 दिवसीय मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण शुरू किया गया, जो 28 मार्च तक संचालित होगा। राज्य परियोजना निदेशक के आदेश पर यह प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से चलेगा। हर विद्यालय में प्रतिदिन 1.30 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक प्रशिक्षक प्रतिदिन दो विद्यालयों में प्रशिक्षण देंगे। पहले विद्यालय में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरे विद्यालय में दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक प्रशिक्षण सत्र आयोजित होगा। प्रशिक्षण में छात्राओं की उपस्थिति पंजी में दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.