उच्च विद्यालयों में चलेगा साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- कांटी। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को बीडीओ किशन चंद्रायन की अध्यक्षता में उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व कंप्यूटर शिक्षकों की बैठक हुई। बीडीओ ने बताया कि हाईस्कूलों में निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा व साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम व कंप्यूटर शिक्षकों का कौशल विकास किया जाएगा। सुविक्षण फाउंडेशन के साइबर विशेषज्ञ विक्रांत किशोर ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा के साथ साइबर सुरक्षा जागरूकता भी बेहद जरूरी है। मौके पर कृष्णमोहन टिंकू, राहुल कुमार, विश्वजीत कुमार, शमी आनंद आदि थे। यह भी पढ़ें- Nawada News: जागरूकता ही साइबर अपराध को रोकने और बचाने में कारगर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.