दरभंगा, मार्च 21 -- केवटी। विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने शुक्रवार को अपने केवटी विधान क्षेत्र के तीन उच्च विद्यालयों के प्रबंधण समिति की बैठक की। इस दौरान विधायक ने कर्जापट्टी उच्च विद्यालय, हरिहरपुर पूर्वी एवं उच्च विद्यालय टेकटार की प्रबंध समिति की बैठक में आवश्यकदिशा-निर्देश विद्यालय के प्रधानाध्यापक व सदस्यों को दिया। विधायक ने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता तथा छात्रों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालयों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने तथा छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...