उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया जल-जीवन-हरियाली दिवस
पूर्णिया, जुलाई 10 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय हांसी बेगमपुर में शुक्रवार को 'जल-जीवन-हरियाली' दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हाथों में पौधे एवं 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान से संबंधित पोस्टर लेकर लोगों को जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राखी कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.