पूर्णिया, मई 1 -- धमदाहा, एक संवाददाता।अनुमंडल के भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत लाठी पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनडीहा के भवन निर्माण के लिए चिन्हित जमीन पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। इसको लेकर एसडीओ धमदाहा के कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, समग्र शिक्षा पूर्णिया के कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता मौजूद रहे।

भवन निर्माण पर चर्चा इस दौरान भवन निर्माण के लिए चयनित जमीन पर अंतिम निर्णय से पहले जांच प्रतिवेदन के अवलोकन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीओ ने कहा कि यदि 75 डिसमिल से अधिक जमीन उपलब्ध होती है तो विद्यालय भवन के साथ-साथ छात्रों के लिए खेलकूद की भी पर्याप्त व्यवस्था की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि सोनडीहा गांव के बीच बिहार सरकार की करीब एक एकड़ ...