बांका, मई 8 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय भदरिया में डिग्री कॉलेज खुलने तथा इसमें डिग्री की पढ़ाई शुरू होने की घोषणा कर दी गई है। बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन द्वारा जारी पत्र में कॉलेज कक्षाओं के अस्थाई संचालन के लिए डीएम द्वारा प्रतिवेदित विद्यालय की सूची दी गई है। इसमें बांका जिले के अमरपुर में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भदरिया, बाराहाट में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सहरना, बेलहर में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हथियाडाडा तथा फुल्लीडुमर के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय केडिया इनारावरण में डिग्री कॉलेज के अस्थाई संचालन का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- उच्च माध्यमिक विद्यालय भदरिया में होगी डिग्री की पढ़ाईस्थायी भवन निर्माण राज्य सरकार के सात निश्चय योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.