भागलपुर, फरवरी 11 -- गोपालपुर विधानसभा के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने रंगरा प्रखंड के मध्य विधालय रंगरा की चारदीवारी नहीं रहने का मामला उठाते हुए कहा है कि चारदीवारी नहीं रहने के कारण असमाजिक तत्वों एवं पशुओं की आवाजाही के कारण छात्र-छात्राओं का पठन पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर सरकार ने छह माह में चारदीवारी का काम पूरा करने का आश्वासन दिया है। वहीं उन्होंने इस्माईपुर प्रखंड के 519 टोला के इस्माईलपुर प्रखंड उत्क्रमित उच्च विद्यालय का भवन एवं चारदीवारी के निर्माण नहीं होने का प्रश्न रखा। जिस पर विधानसभा में मौजूद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि छह माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर स्वीकृति मिलने पर स्थानीय विधायक का भाजपा नेता गुलाबी सिंह, गुलशन मंडल, अजित सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.