अररिया, मई 12 -- रानीगंज। एक संवाददाता। मंगलवार को रानीगंज के उच्च माध्यमिक विद्यालय परिहारी में नव प्रवेशी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। सत्र 2026- 2027 में वर्ग नवम एवं इंटर में नामांकन करने वाले छात्र-छात्राओं का विद्यालय प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों द्वारा अभिनंदन किया गया। शिक्षकों ने बच्चों के स्वागत में उन्हें टीका लगाकर पुष्प वर्षा की और माला पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय की शिक्षिका अंबिका सोनी ने स्वागत गान गाया और शिक्षक अरविंद कुमार यादव एवं रूपेश कुमार मंडल ने स्वागत भाषण दिया। साथ हीं वर्ग दशम के छात्रों ने बैंड की प्रस्तुति से नव नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक डॉक्टर तरुण सिंह एवं मध्य विद्यालय गोपालपुर के प्रधानाध्यापक भारतेंदु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.