अररिया, अप्रैल 14 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज के परिहारी पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिहारी में सोमवार को वार्षिकोत्सव सह दीक्षान्त समारोह से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन परिहारी पंचायत के मुखिया दयानंद राम, प्रधानाध्यापक डॉ तरुण सिंह, समन्वयक केशव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्रा श्वेता कुमारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। प्रिया कुमारी, अनुप्रिया एवं आरती कुमारी ने स्वागत गान गाया। इस मौके पर मैट्रिक तथा इंटर परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले तथा विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में वर्ग नवम में एकादश में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को प्रधानाध्यापक के द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में शुभम कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.