भागलपुर, मई 23 -- गोराडीह संवाददाता राज्य सरकार के द्वारा गोराडीह प्रखंड के काशील में एक डिग्री कॉलेज की स्वीकृति कर दी गई है। सत्र 2026-30 नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डिग्री कॉलेज का निर्माण काशिल खेल मैदान पर किया जाएगा। लेकिन तत्काल उच्च माध्यमिक विद्यालय कासिल में छह विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी। वहीं कॉलेज में प्राचार्य के लिए गांधी विचार विभाग के हेड शंभू दत्त झा को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही अन्य शिक्षकों की भी नियुक्ति कर दी गई है। प्राचार्य सुकांत शेखर ने बताया कि फिलहाल डिग्री पढ़ाई के लिए विद्यालय सात कमरों की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- संसाधनों की कमी के बीच नए डिग्री कॉलेजों में नामांकन की तैयारी जिसमें एक कमरा कार्यालय कक्ष और छह क्लास के लिए दी गई है। सभी कमरों में बैठने और पढ़ने की व्यवस्था उपलब्ध है। ह...