मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुशहरी। प्रखंड क्षेत्र की कई पंचायतों में बुधवार को विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से समितियों का गठन किया गया। इस दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की नियमितता एवं समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष नवनीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पश्चिमी प्रभात कुमार चुन्नू, भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश पांडे, इंद्रजीत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सह नागरिक परिषद के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, आशीष कुमार, राकेश सहनी, सुजीत पासवान, शशिभूषण रजक, दिलीप चौधरी आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.