उच्च माध्यमिक बेला में विद्यार्थियों का सम्मानित किया
औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- देव प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेला में वर्ग नवम् के विद्यार्थियों का स्वागत समारोह और वर्ग दशम् के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रितेश कुमार ने की एवं मंच संचालन शिक्षक मुकेश कुमार मेहता ने किया। विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक मंतोष कुमार एवं डॉ विकास सिंह ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को समय का सही प्रयोग, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी कौशल क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया। दिलीप कुमार, शोभा सिंह, सोनी कुमारी, सुनील कुमार, खुशबू कुमारी, अंजलि पाठक आदि शिक्षकों ने बच्चों को प्रेरित किया। दसवीं कक्षा की टॉपर्स काजल कुमारी, रौनक कुमार, सोनम कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.