सीवान, सितम्बर 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में 18 सितंबर से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार, उच्च माध्यमिक व 21 सितंबर से माध्यमिक की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है। दोनों परीक्षाओं का बिहार बोर्ड ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: प्राथमिक व मध्य विद्यालय के छात्रों का मूल्यांकन 15 सेपरीक्षा तिथियाँ नौवीं व दसवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 21, 22 व 23 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की गई है। पहली पाली, साढ़े 9 बजे से पूर्वाहृ पौने एक बजे तक वहीं दूसरी पाली की परीक्षा अपराहृन दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। दोनों ही पालियों में पंद्रह मिनट का शुरू का समय परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने व समझने के लिए दिया जायेगा। दृष्टिबाधित परीक्षार्थी गणित विषय के स्थान पर गृह विज्ञान व विज्ञान व...