भदोही, अप्रैल 8 -- भदोही, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय भूईलपुर में आज यानि नौ अप्रैल को भूलईपुर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए संयोजक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दिन में 10 से लेकर पांच बजे तक कार्यक्रम चलेगा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शैलेष कुमार होंगे। इसके अलावा सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, डायट प्राचार्य भदोही विकास चौधरी, बीएसए शिवम पांडेय, बीईओ भदोही चंद्रशेखर आजाद भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। गुरुजनों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय पर पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...