उच्च प्राथमिक विद्यालय हाटा में चोरी
गंगापार, मई 25 -- थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हाटा के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने थाने में सूचना दी कि 19 मई से विद्यालय में अवकाश चल रहा है। सोमवार सुबह विद्यालय के रसोइया राजेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा प्रधानाध्यापक को सूचना दी गई कि विद्यालय का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर जब वे विद्यालय पहुंचे, तो विद्यालय का ताला टूटा हुआ था और कार्यालय में लगी बैटरी, इन्वर्टर, एक बड़ी टीवी, साउंड बाक्स, रसोईघर से एक गैस सिलेंडर व बड़े छोटे भगोने सहित तमाम सामान गायब थे। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को लिखित जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.