उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान चलाया
उरई, सितम्बर 13 -- कालपी। शासन की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय हरीगंज कालपी में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी की मौजूदगी तथा प्रधानाचार्य प्रदीप निगम की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोतवाली की मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में निडर होकर पुलिस से सहायता प्राप्त करें। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी ने छात्राओं को शरीर के अच्छे स्पर्श तथा बुरे स्पर्श की जानकारी देते हुये बताया कि बच्चे को दुलार, प्यार, सुरक्षा महसूस होने पर गुड टच माना जाता है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.