उच्च प्राथमिक विद्यालय में नकब लगाकर चोरी
बरेली, मई 14 -- दुनका। बुधवार रात में चोरों ने हल्दी कलां गांव के उच्च प्राथमिक विद्याय को निशाना बनाया। दीवार में नकब लगाकर चोर गैस सिलेंडर, कुकर, खाद्यान्न, सरसों का तेल और दाल चोरों की ले गए। गुरुवार सुबह शिक्षक विद्यालय पहुंचे तब उन्हें चोरी का पता लगा। शिक्षक दीपक कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शाही थाने में तहरीर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व स्कूल में तीन बार चोरी हो चुकी है। गांव में पुलिस चौकी होने के बाद भी चोर बेखौफ होकर विद्यालय में बार-बार चोरी कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.