बरेली, फरवरी 8 -- शीशगढ़ , चोरों ने मानपुर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया। चोर खिड़की की सरिया काट कर स्कूल में घुस गए। चोरों ने इन्वर्टर की चार बैटरी, गैस सिलेंडर, इन्वर्टर, बाल वाटिका में लगे स्मार्ट पैनल का कीमती सामान चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक डा. कविंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई है। उसमें एक संदिग्ध कार दिखाई पड़ी है। जिसका नंबर ट्रेस कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.