रामपुर, फरवरी 11 -- मिलक। मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम पुरेना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैना में मेरे बदलाव की कहानी प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की होनहार छात्रा प्रयांशी को खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह ने सम्मानित किया।वही कार्यक्रम के दौरान सतेंद्र पाण्डे विद्यालय पहुंचे और प्रयांशी को उपहार स्वरूप साइकिल भेंट की। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रयांशी की सफलता यह प्रमाणित करती है कि परिषदीय विद्यालयों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि सही मार्गदर्शन, प्रेरणा और सहयोग मिले, तो हमारे बच्चे किसी भी मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.