बस्ती, जून 15 -- गायघाट। आकांक्षी ब्लॉक कुदरहा को प्रोत्साहन स्वरूप प्राप्त एक करोड़ रुपये की पुरस्कार मिली है। इससे उच्च प्राथमिक विद्यालय कुदरहा परिसर में बनने वाले एमडीएम किचन शेड के निर्माण का भूमि पूजन सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे तथा खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने विधिवत पूजा-अर्चन कर नींव की ईंट रखा। इस मौके पर बजरंगी शर्मा, मनीष त्रिपाठी, डॉ. सुनील यादव, सीबी यादव, अखिलेश उपाध्याय, इंद्रकुमार चौधरी, आनंद सोनी, अजीत श्रीवास्तव, संजीव गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...