इटावा औरैया, जुलाई 1 -- महेवा। उच्च प्राथमिक विद्यालय उझियानी में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर लेकर गांव की प्रमुख गलियों से होकर भ्रमण किया और सब पढ़ें, सब बढ़ें तथा हर बच्चा स्कूल जाए जैसे जागरूकता संदेश दिए। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय में प्रवेश कराएं और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने में सहयोग करें। शिक्षक नरेंद्र यादव सहित विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा के प्रसार और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- ढोल की थाप पर निकली स्कूल चलो रैली, नामांकन के लिए किया जागरूक ग्रामीणों ने भी रैली का स्वागत करते हुए अभियान को सफल बनाने का भरोसा...