मऊ, अप्रैल 15 -- मऊ। उच्च प्राथमिक विद्यालय इटौराडोरीपुर के बच्चों की ओर से बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर प्राथमिक विद्यालय इटौरा डोरीपुर के प्रांगण में विद्यालय के बच्चों में खेल के महत्व एवं रूचि संवर्धन के लिए सद्भावना मैच हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रूपेश पाण्डेय ने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विनीता सिंह, खेल प्रशिक्षक संजय सिंह, अशोक मिश्र, दीप्ती सिंह, विनीता सिंह, रिपुसूदन त्रिपाठी, रवि सिंह, बीआर अलंकार, विश्वनाथ चौहान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- समाज में समरसता के पैरोकार थे आंबेडकर यह भी पढ़ें- बाबा साहेब की जयंती पर मेधावी हुए सम्मानित यह भी पढ़ें- बचपन प्ले स्कूल में सिल्वर जॉन ओलंपियाड कार्यक्...