मुंगेर, फरवरी 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। उच्च न्यायालय, पटना में लंबित सीडब्लूजेसी, एमजेसी एवं एलपीए मामलों की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को डीएम निखिल धनराज ने मुंगेर कलेक्ट्रेट में आयोजित की। इसमें विभिन्न विभागों के वरीय एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में डीएम ने विभागवार लंबित मामलों की स्थिति पर बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने बताया कि, पिछली समीक्षा बैठक की तुलना में सीडब्लूजेसी के आठ मामलों का निष्पादन किया गया है, जो सकारात्मक प्रगति का संकेत है। उन्होंने सभी विभागों को मामलों के निष्पादन की गति और तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि, जिन विभागों में मामलों की संख्या अधिक लंबित है, वे प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। वहीं, शपथ (ओथ) से संबंधित कारणों से यदि मामले लंबित हैं, तो शपथ की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.