गोंडा, जनवरी 21 -- गोंडा। जिले के झंझरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पथवलिया, पोर्टर गंज निवासी शेष नरायन मिश्रा ने डीएम प्रियंका निरंजन को पत्र लिखकर उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन कराते हुए जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में बीओ पद पर कार्यभार ग्रहण कराने व बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग की है। बीओ के पद पर कार्य कर रहे शेष नारायन मिश्रा ने अवैतनिक सेवा कराने व उसकी नियुक्ति न करने संबधी रिट याचिका उच्च न्यायालय के समक्ष दायर की। जिसकी सुनवाई करते हुए उच्च न्यायलय ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को छह सप्ताह के अंदर यथोचित निर्णय लेने का आदेश दिया। याची शेष नरायन मिश्रा पुत्र माधवराज मिश्रा ने बताया कि इस आशय की रिट याचिका उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया कि तत्कालीन जिला युवा कल्याण एवं अधिकारी गोण्डा द्वारा 10 म...