पिथौरागढ़, जून 26 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज तिवारी व डीएम भटगांई ने कोर्ट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय पार्किंग का निरीक्षण किया। पार्किंग का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। शुक्रवार को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तिवारी व डीएम भटगांई नगर निगम के पास निर्माणाधीन पार्किंग स्थल पहुंचे। डीएम ने बताया कि 6.76 करोड़ की लागत से पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है,जिसमें लगभग 43 वाहनों के पार्क होने की संभावना है। दिसंबर 2026 तक पार्किंग निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। डीएम ने पार्किंग के बाहरी स्वरूप को आकर्षक व आधुनिक बनाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- शहर में पार्किंग स्थल के लिए जमीन नहीं, नगर निगम ने सीओ से मांगी भूमि कहा कि निर्माण कार्यों में निर्माण में किसी भी प्र...