नोएडा, जुलाई 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और गौतमबुद्ध नगर के प्रशासनिक न्यायाधीश अजय भनोट ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के प्रथम दिवस पर शुक्रवार को जनपद न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर न्यायालयों की कार्यप्रणाली, लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण, न्यायिक कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और न्यायिक सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनसुलभ बनाए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उत्तरदायी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने न्याय की देवी की प्रतिमा का अनावरण किया तथा अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए न्यायपालिका एवं अधिवक्ताओं के मध्य बेहतर समन्वय, न्यायिक मर्या...