बलरामपुर, मार्च 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश सिंह ने रविवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न्यायिक अधिकारियों, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ कारागार परिसर का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने महिला बैरक का भी दौरा किया। यहां मौजूद बच्चों के पोषण, शिक्षा और देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। बाल कल्याण समिति की ओर से कराई जा रही काउंसलिंग तथा बैरक के अंदर साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद किशोर बैरक का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बंदियों की शिक्षा, पुनर्वास तथा मुकदमों में मिल रही वि...