पाकुड़, मई 25 -- झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय एवं डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा रेफरल मामलों का मध्यस्थ जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के मध्यस्थता केंद्र में मेडिएटर समीर कुमार मिश्रा, सचिव रूपा बंदना किरो के प्रयासों से बीए नंबर 2390/2026 वाद का सफ़ल निष्पादन किया गया। दोनों दंपति आपसी मतभेद को खत्म कर एक साथ रहने को राजी हुए। एक-दूसरे को फूल माला पहनाकर साथ रहने का संकल्प लिया। मौके पर संबंधित अधिवक्ता, दंपतियों के परिजन डालसा कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जेल समेत ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया गहन विधिक जागरूकता व जनसंपर्क अभियान

हिंदी हि...