सिमडेगा, अप्रैल 18 -- बानो, प्रतिनिधि। टीबी उन्मूलन हेतु 100 दिवसीय अभियान के तहत एएएम हाटिंगहोड़े में शनिवार को जिला यक्ष्मा विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एमओवाईसी डॉ. मनोरंजन कुमार ने मरीजों का इलाज करते हुए जरुरी सलाह दी। शिविर में कुल 150 लोग स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। जिनमें से उच्च जोखिम वाले संदिग्ध 107 टीबी रोगियों का एआई आधारित पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से ऑन-द-स्पॉट जांच की गई। इसके साथ ही 96 लोगों का बलगम संग्रह एनएएटी जांच के लिए किया गया। बताया गया कि टीबी के उच्च जोखिम समूह में डायबिटीज मरीज, पूर्व टीबी रोगी, टीबी मरीजों के परिजन, धूम्रपान एवं शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग तथा कम बीएमआई वाले व्यक्ति आते हैं। यह भी पढ़ें- धनवार पंचायत के आयुष्मान आरोग्य शिविर में 132 लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.