रांची, फरवरी 26 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में मलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के उद्देश्य से गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में सघन मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम-तृतीय चरण के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण विभाग द्वारा चाइल्ड इन नीड इंस्टीटूट ( सिनी) के सहयोग से किया गया। बैठक में जिले में मलेरिया की वर्तमान स्थिति, संक्रमण दर, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान, रोकथाम के उपाय, सक्रिय सर्वेक्षण, दवा वितरण, जांच एवं उपचार व्यवस्था, मच्छर नियंत्रण गतिविधियां तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ...