चंदौली, मई 10 -- चंदौली, संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान-2 चलाया जा रहा है। इसके तहत उच्च जोखिम वाले ग्राम पंचायत में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को बरहनी ब्लॉक के बगही कुम्भापुर गांव में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारम्भ सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीते सात अप्रैल से अभियान चल रहा है। अब तक चहनियां, चकिया, धानापुर और शहाबगंज ब्लॉक में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। शनिवार को नौगढ़ विकास खंड में भी शिविर आयोजित किया गया है। अब तक कुल 100 शिविर लगाए जा चुके हैं। शिविर में ग्राम प्रधान, सीएचओ, आशा एवं एनटीईपी स्टाफ उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...