बहराइच, नवम्बर 18 -- पयागपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पयागपुर में अधीक्षक डॉ.धीरेन्द्र तिवारी ने आशा संगिनियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में गृह भ्रमण और ड्यूलिस्ट सत्यापन का कार्य योजना के अनुसार नियमित रूप से करें। रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराएं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकरण कराने और शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने, ई कवच पोर्टल पर काम करने और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु देखभाल, न्यूमोनिया नियंत्रण परिवार नियोजन सेवाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बीपीएम अनुपम शुक्ल ने कहा टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों को प्रेरित करते हुए ड्यूलिस्ट व आशा डायरी को लगातार अपडेट कराती रहें। बैठक में अनिल राठौर, गीता मिश्रा, मीना सिंह, लतासिंह, सुनीता सिंह, विंध्यवासिनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.