मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। उच्च जातियों के विकास एवं कल्याण के लिए राज्य आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य बुधवार को जिले में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में होगी। राज्य आयोग के पुनर्गठन के बाद उच्च जातियों के लिए यह पहली प्रमंडल स्तरीय बैठक है। इसका उद्देश्य उच्च जातियों की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति की समीक्षा करना तथा भविष्य में उनके सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना है। बैठक के एजेंडा में शामिल विषयों पर समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव एवं मंतव्य प्राप्त किए जाएंगे, विशेषकर उच्च जातियों के आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों की समस्याओं को समझने पर विशेष जोर रहेगा। बैठक के सफल एवं सुचारु आयोजन के लिए प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलाधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.