छपरा, जनवरी 5 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग, बिहार द्वारा अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समाज का मंतव्य जानने तथा शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े उच्च जाति वर्ग की समस्याओं को समझने के उद्देश्य से प्रमंडलवार बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को आयोग द्वारा सारण प्रमंडल में बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक समाहरणालय छपरा के सभागार में संपन्न होगी। कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक प्रमंडल एवं जिला अंतर्गत संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें योजनाओं की समीक्षा एवं जमीनी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद 1:30 बजे से 3 बजे तक बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विमर्श का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आयोग को सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त होंगे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.