आगरा, दिसम्बर 10 -- जिला क्रिकेट संघ (डीसीए) ने स्कूलों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण बात कही है। एसोसिएशन स्कूलों में उच्च गुणवत्ता वाली क्रिकेट पिच तैयार करने में मार्गदर्शन करेगा। जिससे युवा खिलाड़ी बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) व यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के जैसी पिचों पर खेलने की आदत डाल सकें। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आएगा और वे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। संघ के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा जो भी स्कूल संचालक अपने स्कूल में उच्च गुणवत्ता वाली पिच तैयार कराने की इच्छा रखेंगा, संघ उसका पूरा मार्गदर्शन करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...