उच्च गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराएं कार्य
सिद्धार्थ, जून 7 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विधायक श्यामधनी राही ने शनिवार को सोहांस-तेतरी मार्ग स्थित गुदराही-पिठनी पुल के मध्य निर्माणाधीन 12 मीटर लघु सेतु का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को जरूरी दिशा निर्देश दिए। विधायक ने निर्माणाधीन बाईपास मार्ग का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराएं ताकि आगामी बारिश के मौसम में क्षेत्रीय जनता को आवागमन संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.