अल्मोड़ा, अप्रैल 16 -- मुकेश, सोमेश्वर। ताकुला के गणानाथ स्थित ब्लॉक मुख्यालय सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में उच्च अधिकारियों के नहीं आने पर ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आक्रोश भड़क उठा। विरोध जताकर जनप्रतनिधियों ने जमकर नारेबाजी की। गुरुवार को क्षेत्र पंचायत ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी आर्य की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक शुरू होते ही ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कहा कि बैठक में जिले के उच्च अधिकारी ही नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में कैसे लोगों की समस्याओं का निदान हो सकेगा। सदस्यों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...