मधुबनी, मार्च 8 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के एक गांव की तीन लड़कियां अपने परिवार के साथ पूजा करने उच्चैठ आई थी, जो अचानक गायब हो गई है। इस सम्बन्ध में पीड़ित के पिता ने बेनीपट्टी थाना में लापता की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि परिजनों ने बताया है की दो सगी बहने उम्र 12 और 15 तथा एक परिवार कि 16 वर्ष की लड़की तीनो परिजनों के साथ पूजा के लिये आई थी। परिजन पूजा करने मंदिर गए और तीनो बहने बाहर ही रह गई। जब परिजनों पूजा कर बाहर आये तो तीनो गायब थी। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चलने पर केस दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...