उच्चीकृत राजकीय हाईस्कूल के भवन को मिली धनराशि
हमीरपुर, जुलाई 10 -- बिवांर, संवाददाता। मुस्करा विकास क्षेत्र के ग्राम रूरी पारा स्थित शासन द्वारा उच्चीकृत राजकीय हाईस्कूल के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। संभावना है कि इसी शैक्षिक सत्र में छात्र-छात्राएं नए भवन में अध्ययन कर सकेंगे। पूर्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय को उच्चीकृत कर राजकीय हाईस्कूल का दर्जा दिया गया था। विद्यालय भवन के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके बाद शासन ने लगभग 1.39 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की। माध्यमिक शिक्षा के जिला समन्वयक नीरज कुमार ने बताया कि भवन निर्माण के लिए धनराशि जारी होने के बाद कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।प्रधानाचार्य डॉ.योगेश कुमार ने बताया कि भवन निर्माण के लिए भूमि का चयन पहले ही कर लिया गया था और चयनित कार्यदायी संस्था द्वारा तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.